Mohali, न्यागांव, पंजाब : CM आवास के साए में भी तरस रहा नयागांव: पानी-बिजली संकट पर सड़कों पर उतरे लोग

आदर्श नगर के लोगों ने नगर काउंसिल का किया घेराव, चेतावनी—अगली बार सीधे मुख्यमंत्री आवास का होगा घेरावमुख्य मंत्री आवास के सबसे नजदीक होने के बावजूद भी नयागाँव चर्चा का विषय बना रहता है सबसे हैरानी की बात यही होती है की मुख्यमंत्री आवास के पास होने के बावजूद आम लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते नज़र आते है।
लोगो का कहना है पानी और बिजली जैसी जरूरी सुविधाओं सरकार से मुहैया नहीं करवाई जा रही है बल्कि दावे सरकार बड़े बड़े बदलाव लाने के करती है।
इसी के चलते नयागाँव आदर्श नगर के लोगो को मजबूरन सड़को पर उतरना पड़ा और नगर कौंसिल का घेराव करना पड़ा जब हमारी टीम ने लोगो से बात करने की कोशिश की तब लोगो ने बताया की पिछले कई सालों से हमे लगातार पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है कई कई दिनों बाद पानी आता है जिसका कोई भी निर्धारित समय नहीं है, क्या रात और क्या दिन अपना काम छोड़ कर लोगो को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि पानी कब आएगा और रात की नींद खराब करनी पड़ती है लोगो का सरकार से सीधा सवाल क्या इन्ही दिनों के लिए आम आदमी पार्टी को इतने भारी मतो से जीताकर भेजा गया था जबकि सरकार बननेसे पहले बड़े बड़े वादे किए गए थे और आज आलम यह है की आम जनता पानी की बूंद बूंद को तरस रही है रवि बिष्ट और अनिल कुमार का कहना है अधिकारियों द्वारा जनता की कोई सुनवाई नहीं की गई और हाल यह हो गया है अधिकारी बाकी कर्मचारियो को तब समय पर आने के लिए कहे जब वो ख़ुद समय से अपनी सेवा मे पहुँच पाए।

अधिकारियों की लापरवाही इतनी ज़्यादा बढ़ गई सैंकडों लोगो द्वारा रोड बंद करने के बाद भी एक अधिकारी ने जनता से आकर उनकी परेशानी नहीं पूछी।
आम लोगो का कहना है की यही हाल रहा तो नयागांव के हालात और भी ख़राब होते चले जाएँगे।

और लोगो ने कहा अगली बार नगर काउंसिल नहीं सीधा मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और सरकारी अधिकारियों और नेताओं की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#newsupdate2026 #followerseveryonehighlights #factlivetoday #KangraInternationalSchool #dchamirpur #hemrajbairwa #roshanlalsharma #Navratri2026 #sumeetchawla #rajeevverma #mohali #chandigarh




Source link