आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के लिए आयोजित प्रधानाचार्यों के सम्मेलन को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता हमेशा हमारी प्राथमिकता रही है। अनेक चुनौतियों के बावजूद हमने स्कूली और उच्च शिक्षा- दोनों क्षेत्रों में ठोस और सार्थक सुधार किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव करती आ रही है, जिनके सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं। जहाँ-जहाँ CBSE स्कूल खोले गए हैं, वहाँ विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए सभी विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति और उच्च शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कक्षा में पढ़ाई बाधित न हो और कोई कक्षा खाली न रहे, यह कार्य सभी
प्रधानाचार्य अपने-अपने स्कूल और कॉलेज में सुनिश्चित करें।
#2026viralvideo #newsupdate2026 #followerseveryonehighlights #factlivetoday #shailjasam #rohitthakur #SukhwinderSinghSukhu #education







Source link