प्रेस विज्ञप्ति
शिमला, दिनांक _17_ मार्च 2026
माननीय विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने सतलुज जल आपूर्ति परियोजना का किया शुभारंभ
शिमला शहर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब माननीय विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने सतलुज नदी से शिमला शहर के लिए लाई गई महत्वाकांक्षी जल आपूर्ति परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर उद्घाटन किया तथा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर जल प्रवाह की शुरुआत की।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मेयर, डिप्टी मेयर, स्थानीय पार्षद श्रीमती ममता चंदेल जी, श्री अंकुश वर्मा जी सहित अन्य पार्षदगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
यह परियोजना शिमला शहर वासियों के लिए एक बड़े वरदान के रूप में सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे भविष्य में शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद शिमला शहर वासियों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इस योजना को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार, माननीय मुख्यमंत्री जी तथा जल प्रबंधन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह परियोजना सफल हो पाई है।
उन्होंने कहा कि यह योजना शिमला के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है, जो शहर के विकास को नई गति प्रदान करेगी।
#followerseveryonehighlights #factlivetoday #newsupdate2026 #likecommentsharefollowsupport #himachaltourismofficial #shimla #rajeevverma #harishjnartha #sumeetchawla #roshanlalsharma




Source link