13वीं वाहिनी सीआरपीएफ सेक्टर-43 चंडीगढ़ के प्रांगण में मनाया पुलिस स्मृति दिवस
देश की रक्षा करते हुए कर्तव्य की राह में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 13 बटालियन ने 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया | इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री कैलाश चंद्र अहलावत ने बटालियन शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री कैलाश चंद्र अहलावत, द्वितीय कमान अधिकारी ने परेड को संबोधित करते हुए लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 21 अक्टूबर 1959 को घटी ऐतिहासिक घटना को याद किया, जहां सीआरपीएफ के दस बहादुर जवानों ने चीनी हमले का सामना करते हुए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दी, उनका असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इसके उपरांत श्री कैलाश चंद्र अहलावत, द्वितीय कमान अधिकारी ने पिछले वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर राष्ट्र की सुरक्षा और कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन देश में शांति बनाए रखने, नागरिकों की रक्षा करने और देश की एकता एवं अखंडता को संरक्षित करने में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बलिदानों की स्मृति में समर्पित है ।
इस अवसर पर श्री कैलाश चंद्र अहलावत, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सुनील खिंची, उप कमांडेंट , डॉ दर्शप्रीत सिंह,एस0 ऍम0 ओ0, श्री अरविन्द कुमार, उप कमांडेंट, श्री मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट एवम् सूबेदार मेजर प्रताप सिंह तथा बटालियन के सभी जवानों ने बल की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखने, साहस, समर्पण और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। POLICE COMMEMORATION DAY OBSERVED AT 13th BN CRPF, SECTOR-43, CHANDIGARH
The 13th Battalion, CRPF, Sector-43, Chandigarh, observed Police Commemoration Day on 21st October to pay homage to the brave police personnel who made the supreme sacrifice in the line of duty while safeguarding the nation.
On the occasion, Shri Kailash Chander Ahlawat, Second-in-Command, laid a wreath at the Battalion Martyrs’ Memorial and paid solemn tribute to the martyrs.
While addressing the parade, Shri Kailash Chander Ahlawat, Second-in-Command, recalled the historic incident of 21st October 1959 at Hot Springs, Ladakh, where ten brave CRPF personnel valiantly fought against a Chinese attack and attained martyrdom in the line of duty. He highlighted that their unparalleled courage, valour and supreme sacrifice continue to inspire generations of police and Central Armed Police Forces personnel.
Thereafter, the names of police personnel who attained martyrdom during the preceding year were read out as a mark of respect and remembrance. The occasion served as a solemn tribute to the sacrifices made by police personnel in maintaining internal security, preserving public order, protecting citizens and upholding the unity and integrity of the nation.
On this occasion, Shri Kailash Chander Ahlawat, Second-in-Command, Shri Sunil Khinchi, Deputy Commandant, Dr. Darshpreet Singh, SMO, Shri Arvind Kumar, Deputy Commandant, Shri Manoj Kumar, Assistant Commandant, Subedar Major Shri Pratap Singh and all ranks of the Battalion paid their respects to the martyrs and reaffirmed their commitment to upholding the highest traditions of the Force and discharging their duties with utmost dedication, courage, discipline and devotion to the nation.




Source link