
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा ने पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शाहपुर में भाजपा की ओर से नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने, बढ़ते कर्ज और चुनावी गारंटियों को लेकर तीखे आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और वर्ष 2027 में पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।
Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport
Source link
