हिमाचल प्रदेश में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी बुधवार को शमलेच के समीप सेब से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा पिकअप का पिछला टायर फटने के कारण होना बताया जा रहा है। हादसे के समय पिकअप में सेब लदे हुए थे। गनीमत रही कि हादसे में पिकअप चालक सुरक्षित बताया जा रहा है और कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।
#HimachalPradesh #Solan #roadaccident #likecommentsharefollowsupport



Source link