सीफियर्स के जज्ज्बे को सैल्यूट,
वीआर मेरीटाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने
सीफियर्स के परिवार के साथ एक सेमिनार
मोहाली,
वीआर मेरीटाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
जो क्रू मैनेजमेंट और समुद्री सेवाओं के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम है ने अपने नाविकों के साथ और उनके परिवार के साथ मोहाली स्थित
होटल एनकरेज में सेमीनार आयोजित किया। यह कंपनी के पूरे भारत में रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक अहम मील का पत्थर है। सेमिनार में सीईओ कैप्टन संजय पराशर और एमडी सोनिका पराशर ने समुद्री, कानूनी, शैक्षिक और सार्वजनिक सेवा के बारे में जानकारी साझा की। चंडीगढ़ ब्रांच के मैनेजर कैप्टन रविंदर सिंह ने कहा कि ये परिवार के सदस्यों के साथ उनका मिलने का मकसद यही था कि जिस कंपनी के साथ उनका बच्चा जुड़ा है उस कंपनी का अपना क्या रुतबा है और उनके बच्चों के प्रति वीआर मैरिटाइम क्या सोचती है। कैप्टन रविंदर सिंह ने कहा कि सीफियर्स के जज्बे को हम सभी सैल्यूट करते हैं।
उन्होंने सबसे बड़ी बात बताई की जो वॉर चल रहा है उसके कारण भारत में सिलेंडर में भारी कमी आई क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ में जब जहाज को रोका गया तो सीफियर्स ने अपनी जान जोखिम में डाल कर भारत तक सप्लाई ले कर आ रहे हैं।
इस मौके पर बोलते हुए, कैप्टन संजय प्रशार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि युवा के लिए अच्छा अवसर है, हमने जब शुरुआत की तो एक जहाज था अब हमारे पास 200 से ज्यादा है।
पिछले कुछ सालों में, वीआर मेरीटाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड क्रू मैनेजमेंट के क्षेत्र में एक मिसाल बनकर उभरी है। फिलहाल यह दुनिया भर के 200 से ज़्यादा जहाज़ों पर क्रू का मैनेजमेंट कर रही है। कंपनी में 7,000 से ज़्यादा नाविकों का स्टाफ काम करता है, जिनमें से 2,200 से ज़्यादा नाविक अभी भी जहाज़ों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी अपने नाविकों को अपने साथ बनाए रखने के मामले में भी 95% की शानदार दर बनाए हुए है, जो उसके निष्पक्ष तरीकों और लोगों को प्राथमिकता देने वाले रवैये को दिखाता है। वीआर मैरिटाइम खुद को भारत के “ब्लू इकोनॉमी” विज़न के साथ जोड़ता है और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग के साथ मिलकर स्थानीय रोज़गार पैदा करने और वर्कफ़ोर्स के विकास में सहयोग करता है। इस मौके पर प्रकाश ठाकुर फ्रॉम एनयूएसआई एडवोकेट अभिषेक मल्होत्रा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#factlivetoday #omaxhospital #haryana_punjab_bhaichara_zindabad_challenge #KangraTalkies #likecommentsharefollowsupport #MohaliLifestyle #SatpalSatti #Una #bjpvscongress #chandigarh
Source link
