🇮🇳 सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लंजोत बसनूर, शाहपुर में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन 🇮🇳
आज 15 अगस्त के पावन अवसर पर सत्यम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, लंजोत बसनूर, शाहपुर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं, समस्त स्टाफ एवं पूर्व सैनिकों की सहभागिता से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली के दौरान देशभक्ति के नारों और उत्साह से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें देशभक्ति की भावना और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर कॉलेज की सोसाइटी अध्यक्ष कमल शर्मा एवं कॉलेज प्रबंधन परविंदर ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कमल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आज़ादी के लिए हमारे सैकड़ों वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, तब जाकर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि देश के वीर सैनिकों को याद कर गर्व की अनुभूति होती है और आज शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना हम सभी के हृदय में सदैव बनी रहनी चाहिए। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की आज़ादी में अहम योगदान दिया और हमें आज़ादी को हमेशा संजोकर रखना होगा ताकि देश का भविष्य सुरक्षित रह सके।इस मौके पर कैप्टेन प्रीतम चोहान,सूबेदार पवन कुमार,अशोक कुमार शर्मा,वाईस प्रिंसिपल कोनिका चौधरी,पलवी,मनीषा,रीतिका ,आरती, रचना,दिव्या रैना ,नेहा गिल अंकांक्षा,शिवानी,प्रियंका अनुपम,दीपिका,रिपन,अभिनव,शबनम,सहित सभी स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को हलवा प्रसाद वितरित किया गया और राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का समापन हुआ।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
#factlivetoday #likesharefollowcomment
Source link
