
संजौली में स्वच्छता मित्रों एवं आमजन के लिए विशेष चिकित्सा एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
शिमला। संजौली में स्वच्छता मित्रों एवं आमजन के लिए विशेष चिकित्सा शिविर एवं आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक श्री हरीश जनारथा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने शिविर में पहुंचकर उपस्थित डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों एवं आमजन से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा शिविर में चल रही स्वास्थ्य जांच और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर यह भी जाना कि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ किस प्रकार मिल रहा है।
शिविर में स्वच्छता मित्रों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता मित्र शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही आमजन को उनके घर-द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सीएमओ, संजौली वार्ड की पार्षद श्रीमती ममता चंदेल, इंजन घर वार्ड से अंकुश वर्मा, गुरुद्वारा प्रबंधक श्री रविंदर सिंह सहित विभिन्न डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, स्वच्छता मित्र एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने शिविर के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम शिमला, चिकित्सकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता मित्रों और आम जनता को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा
#factlivetoday #likesharefollowcomment #shimla #punjab #chandigarh
Source link
