श्री नैना देवी में छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

मंदिर न्यास ने किए पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं को कतारों में करवाए जा रहे माता के दर्शन

लोकेशन: बिलासपुर, श्री नैना देवी जी

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर शीश नवा रहे हैं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। नवरात्र के छठे दिन मंदिर में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है।
नवरात्र के चलते पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु लगातार श्री नैना देवी मंदिर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं को निर्धारित कतारों के माध्यम से माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
मां कात्यायनी की हो रही विशेष पूजा-अर्चना
मंदिर के पुजारी सचिन शर्मा ने बताया कि नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शक्तिपीठ पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और नवरात्र मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।
नवरात्र के दौरान शक्तिपीठ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

बाइट: सचिन शर्मा, पुजारी श्री नैना देवी मंदिर
Fact live today Shailja Sam #everyone #highlight #navratri




Source link