शाहपुर के कई क्षेत्रों में 27 अक्टूबर को बिजली बंद

कोटला फीडर की मरम्मत के चलते सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति

शाहपुर (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत 11 केवी कोटला फीडर की मरम्मत और रखरखाव के चलते 27 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल शाहपुर ई. विक्रम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अथवा कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान आईटीआई, द्रमण, मंजग्रां, ददरौली, सरकारी डिग्री कॉलेज, छतरी, सिहुआ, जलारी, भरनौली, घाटनालु, चमडेरा, लोअर सिहुआ, केंद्रीय विश्वविद्यालय और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। Fact live today Shailja Sam #likecommentsharefollowsupport



Source link