
विधायक हरीश जनारथा ने गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में की शिरकत, छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
शिमला: शिमला शहरी विधायक श्री हरीश जनारथा आज राजीव गांधी खेल परिसर, संजौली (पुराना SPM ग्राउंड) में रोटारैक्ट, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज शिमला की छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यार्थियों ने विधायक से मिलकर ग्राउंड में कार्यक्रम करवाने का आग्रह किया था, जिस पर विधायक ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्रों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री अंकुश वर्मा भी उपस्थित रहे। ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा Fact live today Shailja Sam #likesharefollowcomment
Source link
