लोकेशन ज्वाली

‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने पद्दर में सुनीं जनसमस्याएं*

*अधिकारियों को बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश*

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पद्दर पंचायत में लोगों से संवाद कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पद्दर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने पंचायत क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांवों तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने पद्दर स्कूल प्रबंधन तथा पंचायतवासियों द्वारा रखी गई मांगों को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बाइट:प्रो चंद्र कुमार, कृषि पशुपालन मंत्री
Fact live today Shailja Sam #likesharefollowcomment #facebookviral




Source link