लोकेशन,शाहपुर

पिता की स्मृति में तल माता मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों का लोकार्पण

विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन कर लिया माता रानी का आशीर्वाद, श्रद्धालुओं के लिए लगाया भंडारा

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज अपने स्वर्गीय पिता श्री कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में उनकी माता श्रीमती विद्या देवी द्वारा निर्मित तल माता मंदिर मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों का विधिवत लोकार्पण किया।धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना और हवन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।लोकार्पण के उपरांत मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से माता रानी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ परिवार की धार्मिक आस्था और परंपराओं को भी सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से ही यह पुण्य कार्य संपन्न हो पाया है। उन्होंने माता के चरणों में प्रार्थना की कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासी सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रहें। क्षेत्र में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए।उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का विशेष महत्व है। ऐसे स्थान लोगों की आस्था के केंद्र होने के साथ-साथ समाज में श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मकता का संदेश भी देते हैं।तल माता मंदिर मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सीढ़ियों के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। Fact live today Shailja Sam #likesharefollowcomment #viralpost




Source link