लिवासा मेड सेंटर मोहाली में एडवांस्ड पैट –सीटी फैसिलिटी का शुभारंभ हुआ
मोहाली: सिविल सर्जन, मोहाली डॉ संगीता जैन ने मंगलवार को मोहाली के लिवासा मेड सेंटर, मोहाली में अत्याधुनिक पैट –सीटी फैसिलिटी का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीईओ-लिवासा अस्पताल, अनुराग यादव भी मौजूद थे।
यादव ने कहा कि इस नई फैसिलिटी से तेज़ी से और ज़्यादा सटीक जांच हो सकेगी और पूरे क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए पर्सनलाइज्ड इलाज की रणनीतियों में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस टेक्नोलॉजी के जुड़ने से लिवासा का व्यापक ऑन्कोलॉजी इकोसिस्टम मजबूत होगा और मरीजों को घर के पास ही एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेवाएं मिल सकेंगी।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशन्स, डॉ जितेंद्र अरोड़ा ने कहा कि पैट –सीटी फैसिलिटी हमारी डायग्नोस्टिक क्षमताओं को काफी बढ़ाएगी और मल्टीडिसीप्लिनरी कैंसर केयर को मजबूत करेगी। इससे डॉक्टर ज़्यादा सटीकता और भरोसे के साथ इलाज से जुड़े सही फैसले ले सकेंगे।
पैट –सीटी इमेजिंग के क्लिनिकल महत्व पर बात करते हुए डॉ अनुपम गौबा ने कहा, पैट –सीटी ने कैंसर की जांच और इलाज के तरीके को बदल दिया है। यह ट्यूमर की एनाटॉमिकल और मेटाबोलिक गतिविधि के बारे में जरूरी जानकारी देता है, जिससे बीमारी का जल्दी पता लगाने, सही स्टेजिंग करने और इलाज के असर का बेहतर आकलन करने में मदद मिलती है। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Cockroach Janta Party Sukhvinder Singh Sukhu Bikram Singh Majithia DC Kangra DC Shimla Jaspal Panjgrain Suresh Kumar Bhardwaj
Source link
