मैक्लोडगंज में नशे के खिलाफ DIG की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ ।
बड़ा प्रश्न क्या कसोल की तर्ज पर मैक्लॉडगंज को रेव पार्टी के लिए नशेड़ियों द्वारा किया जा रहा तैयार ?
मैक्लोडगंज के अपर भागसूनाग स्थित जंगल कैफे में रेव पार्टी की सूचना पर DIG नॉर्दर्न रेंज सौम्या सांबासिवन, IPS के मार्गदर्शन में कांगड़ा पुलिस ने तड़के की बड़ी कार्रवाई । जानकारी के अनुसार DIG सौम्या सांबासिवन की अपनी इनपुट के आधार पर कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया । पुलिस की दबिश में कैफे से 1.25 ग्राम चिट्टा, 25.94 ग्राम चरस, 5.35 ग्राम भांग, बीयर के 19 कैन व नशीले पदार्थों की पैकिंग सामग्री बरामद की है । मामले में कैफे मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।
अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि कैफे तक चिट्टा-चरस कहां से पहुंची, रेव पार्टी का नेटवर्क कौन चला रहा था और सोशल मीडिया के जरिए किन लोगों को पार्टी से जोड़ा गया था ।
#DIG #SoumyaSambasivan #KangraPolice #McLeodGanj #Dharamshala #DrugFreeHimachal #Chitta #Charas #ReveParty #HimachalPolice #SurgicalStrike
Source link
