मेरी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर जी ने कभी राजनीति में आने की इच्छा नहीं जताई थी। लेकिन, हाईकमान के आदेश पर उन्हें देहरा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया। पार्टी के सर्वे में भी उनका नाम था और संजय रत्न जी ने विश्वास जताया कि कमलेश जी देहरा में जीत दिला सकती हैं। यह चुनौती इसलिए बड़ी थी, क्योंकि कांग्रेस यहां लगातार दो चुनाव हार चुकी थी।

एक तरफ़ हमारी सरकार को गिराने वाले धनवान और संसाधनों से मजबूत लोग थे, तो दूसरी तरफ़ आम परिवार से आया मैं था। लेकिन, होनी को कौन जानता है। भगवान और देहरा की जनता का आशीर्वाद मिला और कमलेश जी विधायक बनीं।

आज मुझे खुशी है कि वह जनता के इस विश्वास को जिम्मेदारी समझकर देहरा के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं। Fact live today




Source link