भरमौर। हिमाचल प्रदेश के भरमौर में बिजली का करंट लगने से यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी का निधन हो गया। बताया गया है कि वह पार्टी के एक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए थे, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यूथ कांग्रेस की ओर से कहा गया कि भाई चंद्रमणि कुलेठी का यूं अचानक दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक संदेश में भावुक शब्दों में कहा गया, “भाई, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, क्योंकि लीजेंड्स कभी मरते नहीं, वे हमेशा दिलों में जिंदा रहते हैं।”
चंद्रमणि कुलेठी के निधन से उनके साथियों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। उनके योगदान और यादों को हमेशा संजोकर रखा जाएगा।
— उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, हिमाचल प्रदेश की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। Fact live today Shailja Sam #everyone



Source link