बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई के प्रतिबंधित मार्ग पर बड़े वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मंदिर के समीप रेस्ट हाउस के पास बैरियर नंबर-3 पर पंजाब नंबर की एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार होकर खाई में गिर गई। पंजाब नंबर की यह टेंपो ट्रैवलर श्रद्धालुओं को मंदिर में माथा टेकने के लिए लेकर आई थी, लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त वाहन में कोई श्रद्धालु सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
#factlivetoday #likesharefollowcomment


Source link
