प्रथम चरण
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत आयोजित “माय चैंपियन डॉग शो” का भव्य आयोजन
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में “माय चैंपियन डॉग शो” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विभिन्न नस्लों के प्रशिक्षित एवं आकर्षक कुत्तों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और युवा पार्षद अंकुश वर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी तथा कहा कि ऐसे आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बनते हैं, बल्कि पशु प्रेम, पशु कल्याण और जिम्मेदार पालतू संस्कृति को भी बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, पशु प्रेमियों एवं प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डॉग शो में विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार, ट्रॉफियां एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
श्री हरीश जनारथा जी ने कहा कि शिमला समर फेस्टिवल प्रदेश की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान देने का कार्य करता है तथा इस प्रकार के नवाचारपूर्ण आयोजन लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनते हैं।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और रोमांच से भरपूर रहा तथा दर्शकों ने प्रतिभागी डॉग्स के शानदार प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया। यह आयोजन समर फेस्टिवल-2026 के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों को यादगार अनुभव प्रदान किया।l ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा







Source link