पिछले दिनों रामपुर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने तैयार हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की माँग की थी। मैंने इस विषय को केंद्रीय उड्डयन मंत्री जी के समक्ष रखा और उड़ान सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इसके लिए हमने VGF के तहत सरकार के हिस्से की स्वीकृति भी प्रदान की।

खुशी की बात है कि सभी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद आज से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। यह सेवा रामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद रिकांगपिओ भी जाएगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ने में मदद मिलेगी।

– मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
Fact live today Shailja Sam




Source link