नव निर्वाचित पार्षद 24×7 जनता की सेवा के लिए रहें तत्पर : केवल सिंह पठानिया
शपथ ग्रहण समारोह में विकास और जनसेवा के प्रति दोहराई गई प्रतिबद्धता

शाहपुर, 12 जून।
शाहपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने नव निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में वार्ड नंबर-1 से अभिषेक माथुर, वार्ड नंबर-2 से अनुपम, वार्ड नंबर-3 से बविता, वार्ड नंबर-4 से प्रीति परिहार, वार्ड नंबर-5 से राजीव सिंह, वार्ड नंबर-6 से नितिन कौशल तथा वार्ड नंबर-7 से विजय सिंह शामिल रहे।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने सभी नव निर्वाचित पार्षदों एवं उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि वे 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें तथा क्षेत्र के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर पंचायत शाहपुर में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 10.43 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। शाहपुर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है।

पठानिया ने बताया कि नागरिक अस्पताल शाहपुर में शीघ्र ही 10 डायलिसिस मशीनें स्थापित की जाएंगी तथा ब्लड बैंक की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त आईटीआई शाहपुर के समीप 40 नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें फोरलेन परियोजना से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत शाहपुर के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

समारोह में नव निर्वाचित पार्षदों ने भी अपने विचार रखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान नव निर्वाचित पार्षदों ने केवल सिंह पठानिया एवं उनकी धर्मपत्नी को टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नगर पंचायत शाहपुर की ओर से एसडीएम गणेश ठाकुर को भी टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एटीसी शाहपुर की प्रभारी डॉ. सुनंदा पठानिया, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील, जिला परिषद सदस्य सुरिन्द्र ठाकुर एवं संदीप, नगर पंचायत शाहपुर की पूर्व अध्यक्ष ऊषा शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर, आजाद सिंह, पुष्पा जरयाल, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल, अनीता धीमान, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, रीना पठानिया, बलवीर चौधरी, योगिंदर महाजन, जितेंद्र सोंधी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Sukhvinder Singh Sukhu Fact live today Indian National Congress Rotary International Shailja Sam Kumar Dugu Deepak DC Kangra #SDMShahpur



Source link