दिल्ली में बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल

दिल्ली में तेज बारिश के बीच तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंच पर नजर आए। भारी बारिश के चलते स्टेडियम परिसर और मंच के आसपास पानी भर गया, जिससे कार्यक्रम में शामिल लोगों को जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ी।

मंच के नीचे और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों पर पानी जमा होने की तस्वीरें सामने आईं। कई लोग और वाहन जलभराव वाले हिस्सों से गुजरते दिखाई दिए।

अब सवाल उठ रहा है कि जब राजधानी के एक प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर जलनिकासी व्यवस्था का यह हाल है, तो भारी बारिश के दौरान आम दिल्लीवासियों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा होगा?

दिल्ली में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी सामने आई।
#factlivetoday #likecommentsharefollowsupport




Source link