टैक्सी ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत!

आज प्रदेश के विभिन्न टैक्सी ऑपरेटरों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर सार्थक चर्चा की।

बैठक में ऑल इंडिया टैक्सी परमिट फीस में कटौती, प्रदेश की परिधि में चलने वाली टैक्सियों की परमिट अवधि 15 वर्ष करने और ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित होने तक मैन्युअल पासिंग जारी रखने जैसी मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया गया।

वहीं टैक्सी ऑपरेटरों के आग्रह पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार का अंतिम आदेश आने तक 12 से 15 वर्ष पुरानी प्रदेश की परिधि में चलने वाली गाड़ियों के राज्य की परिधि में चालान नहीं करने का निर्णय लिया गया।

#HimachalPradesh #TaxiOperators #MukeshAgnihotri #HimachalNews #TaxiNews #HPNews #BreakingNews #TaxiPermit Fact live today



Source link