चौंकी माता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व के लिए हुआ हवन यज्ञ
शाहपुर, 10 जून। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी मंडल द्वारा चौंकी माता मंदिर में प्रधानमंत्री Narendra Modi के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र के सफल नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने कहा कि यह अवसर केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पित नेतृत्व, सुशासन और जनसेवा की उस गौरवशाली यात्रा का सम्मान है, जिसने भारत को नई पहचान और नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनकल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं।
हवन यज्ञ एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्रहित में उनके निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। Fact live today B.j.p party Shailja Sam Jaspal Panjgrain @
Source link
