चंडीगढ़ में सात दिवसीय इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम का सफल समापन

52 प्रतिभागियों ने सीखे आंतरिक संतुलन, स्पष्टता और खुशहाली के योगिक साधन

चंडीगढ़, 25 अगस्त 2026: ईशा योग केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम का मंगलवार को तमिल भवन, सेक्टर-30, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक समापन हुआ। 19 से 25 अगस्त तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों और सामाजिक पृष्ठभूमियों से जुड़े 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

नौकरीपेशा लोगों की सुविधा के लिए दो बैचों में आयोजन

कार्यक्रम का संचालन दो बैचों में किया गया। सुबह का सत्र प्रातः 6 से 9 बजे और शाम का सत्र शाम 6:30 से 9:30 बजे तक आयोजित हुआ, ताकि कामकाजी और नौकरीपेशा लोग भी नियमित जिम्मेदारियों के साथ इसमें भाग ले सकें।

योग और ध्यान के माध्यम से आंतरिक खुशहाली पर जोर

इनर इंजीनियरिंग योग के विज्ञान पर आधारित एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसमें योगिक अभ्यासों और ध्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक संतुलन, स्पष्टता, जागरूकता और खुशहाली की दिशा में काम करने के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगिक साधनों को अनुभव करने के साथ-साथ आधुनिक जीवन में उनकी उपयोगिता और प्रासंगिकता को समझने का अवसर प्राप्त किया।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का सफल आयोजन स्वयंसेवकों की सहभागिता और प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से संभव हुआ। ईशा योग केंद्र ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ईशा योग केंद्र

ईशा योग केंद्र सद्गुरु द्वारा स्थापित और निर्देशित संस्था है, जो योग एवं ध्यान पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आंतरिक खुशहाली, स्पष्टता, संतुलन और समावेशिता की दिशा में व्यावहारिक साधन उपलब्ध कराता है। #factlivetoday #likesharefollowcomment #followerseveryone #chandigarh #himachal #punjab




Source link