चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
बस स्टैंड के पास संदिग्ध IED बरामद, संदिग्ध पकड़े गए
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास से संदिग्ध IED और अन्य सामान बरामद किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन-36, चंडीगढ़ में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ में संभावित आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना थी। मामले में पकड़े गए संदिग्ध पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बरामद सामान की भी जांच की जा रही है।
#Chandigarh #ChandigarhPolice #BreakingNews #IED #TerrorPlot
Source link
