
गुलाब जामुन में कॉकरोच-कीड़े! दिवाली की मिठाई में गंदगी का तड़का 😱
शिमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई!
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। शिमला के मिडिल बाजार की एक दुकान में गुलाब जामुन के अंदर कॉकरोच और दूसरे कीड़े मिलने पर विभाग ने पूरा स्टॉक नष्ट करवा दिया।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में गंदगी, खुले में रखी खाद्य सामग्री और खराब मिठाइयां भी मिलीं। पनीर व मिठाइयों के कुछ सैंपल भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है। सहायक आयुक्त डॉ. विजया के अनुसार, दिवाली तक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
सावधान! मिठाई खरीदने से पहले उसकी ताजगी, रंग और साफ-सफाई जरूर जांचें।
📍 शिमला, हिमाचल प्रदेश | 17 अक्टूबर
#shimla #foodsafety #himachalpradesh #diwali #sweetshop Fact live today Shailja Sam
Source link
