आठ पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क का सुधारीकरण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

6.50 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर-नंदपुर-लुदरेट सड़क का कार्य प्रगति पर, नंदलाल पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग

नगरोटा सूरियां।

एंकर
देहरा और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों की आठ पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से सड़क की दयनीय हालत के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बरसात के दौरान पौंग झील का जलस्तर बढ़ने से नंदपुर-गुलेर मार्ग बंद हो जाता था, जबकि भियाल-नंदपुर सड़क भी अक्सर अवरुद्ध हो जाती थी। इससे नंदपुर और नंदपुर भटोली पंचायतों के लोगों को बस पकड़ने के लिए तीन से चार किलोमीटर पैदल जाना पड़ता था।

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर के प्रयासों से गुलेर-नंदपुर-लुदरेट सड़क के सुधारीकरण एवं उन्नयन का कार्य करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत नंदपुर के प्रधान रविंदर शर्मा, नंदपुर भटोली के प्रधान विजय शक्ति सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क सुधार के लिए विधायक का आभार जताया।

नंदपुर विकास संघर्ष समिति के संयोजक राजेश नंदपुरी ने सड़क निर्माण तथा नई ग्राम पंचायत नंदपुर के गठन के लिए विधायक कमलेश ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी होने से विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नंदलाल पुल का निर्माण कार्य पिछले चार वर्षों से चल रहा है, लेकिन पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का कार्य अभी अधूरा है। उन्होंने मांग की कि एप्रोच रोड का निर्माण शीघ्र पूरा कर पुल को जनता को समर्पित किया जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। Fact live today Shailja Sam #viralpost




Source link