आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. चैत्र नवरात्र में नौ दिन, पूजा उपासना और साधना के सबसे सर्वोत्तम दिन माने जाते हैं. इन दिनों में साधना से सभी तरह की मनोकामना पूरी की जा सकती है. नवरात्र के अलग अलग दिन अलग अलग शक्तियां प्रवाहित होती हैं. नवरात्र में हर दिन की शक्ति को समझकर उसके अनुसार कामना की जाए तो कामना निश्चित रूप से पूर्ण होती है. नवग्रहों से संबंधित समस्या भी इन दिनों में दूर हो सकती है. इस बार नवरात्र संपूर्ण नौ दिनों की होगी. माता का आगमन इस बार पालकी पर होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, पालकी की सवारी उत्तम मानी जाती है. इस बार माता की विदाई हाथी पर होगी.
#ChaitraNavratri #Navratri2026 #ShubhNavratri #newsupdate2026 #followerseveryonehighlights #factlivetoday #KangraInternationalSchool #roshanlalsharma #sumeetchawla #rajeevverma
Source link
