आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के आर्म्सडेल भवन के चरण-4 के ब्लॉक-1 व 2 का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन दोनों ब्लॉकों से सचिवालय की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। शीघ्र ही इन ब्लॉकों में कार्यालय स्थानांतरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उप महापौर उमा कौशल, ओएसडी रितेश कपरेट, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, नगर निगम के पार्षद एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Fact live today #likesharefollowcomment


Source link
