#Shimla#*FIR No. 171/2026 dated 13.11.2026, U/S 21, 29 ND&PS Act, PS Theog*
#शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर भुई, हुल्ली के पास एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की अगली यात्री सीट के नीचे रखे एक पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट से लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।इस मामले में गुलशन चौहान पुत्र श्री जगदीश चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी कोटखाई; रितेश धांटा पुत्र श्री रविंद्र धांटा, उम्र 36 वर्ष, निवासी कोटखाई; तथा उज्ज्वल पुत्र श्री सुनील कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी कोटखाई, जिला शिमला संलिप्त पाए गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में FIR No. 171/2026 दिनांक 13.11.2026 के तहत धारा 21, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
#Fact Live Today #
Source link
