HPU में छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : विधायक हरीश जनारथा
शिमला, 27 जून।
शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक Harish Janartha ने आज Himachal Pradesh University में आयोजित कार्यकारी परिषद (EC) की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर National Students’ Union of India (NSUI), Students’ Federation of India (SFI) तथा Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के छात्र-छात्राओं ने विधायक से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक हरीश जनारथा ने सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की बात गंभीरता से सुनी और उनकी जायज़ मांगों के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखा। विधायक ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विषयों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।
EC बैठक के दौरान विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और अनेक अहम निर्णय लिए गए।
बैठक के उपरांत विधायक हरीश जनारथा द्वारा छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिए जाने पर विश्वविद्यालय परिसर उत्साह से भर उठा। इस दौरान पूरे HPU परिसर में “हरीश जनारथा आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिसने विधायक के प्रति विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों के विश्वास एवं समर्थन को दर्शाया।
ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा
Source link
