HIMTECH LEARN AND EARN SKILLS ACADEMY को Skill India पोर्टल से मिली बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव
संस्था को मिला ‘Deemed Ready’ का दर्जा, अब नए ट्रेनिंग सेंटर के पंजीकरण के लिए हुई पात्र
शाहपुर/कांगड़ा। हिमटेक लर्न एंड अर्न स्किल्स एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। Skill India के आधिकारिक पोर्टल पर संस्था के ट्रेनिंग पार्टनर (TP) के रूप में प्रस्तुत आवेदन को ऑटो अप्रूव कर दिया गया है। 29 अक्टूबर 2026 को पोर्टल के मैसेज सेंटर में जारी अपडेट के अनुसार संस्था को ‘Deemed Ready’ का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके साथ ही संस्था अब नए ट्रेनिंग सेंटर के पंजीकरण के लिए पात्र हो गई है।
Skill India पोर्टल पर संस्था की पहचान TP306282 के रूप में दर्ज है। आवेदन की स्वीकृति के बाद संस्था के लिए कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का रास्ता खुल गया है। इस उपलब्धि को क्षेत्र में युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन जमा होने के बाद उसे स्वतः स्वीकृति मिली है और संस्था को ट्रेनिंग पार्टनर के रूप में ‘Deemed Ready’ स्थिति प्रदान की गई है। अब आगामी चरण में संस्था को नए ट्रेनिंग सेंटर का पंजीकरण करवाने तथा संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।
हिमटेक लर्न एंड अर्न स्किल्स एकेडमी का उद्देश्य युवाओं को उनकी रुचि और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना है। आने वाले समय में संस्था के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं।
क्या कहते हैं कंपनी चेयरमैन मेद सिंह ?
“Skill India पोर्टल पर हमारी संस्था HIMTECH LEARN AND EARN SKILLS ACADEMY PRIVATE LIMITED के आवेदन का ऑटो अप्रूव होना और ‘Deemed Ready’ का दर्जा मिलना हमारे लिए गर्व और उत्साह का विषय है। यह उपलब्धि हमारी टीम के निरंतर प्रयासों और कौशल विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हमारा मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
अब हम नए ट्रेनिंग सेंटर के पंजीकरण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए। हम चाहते हैं कि युवाओं को केवल प्रमाणपत्र ही नहीं, बल्कि ऐसा व्यावहारिक कौशल मिले जो उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ सके।
यह तो हमारी शुरुआत है। आने वाले समय में हम कौशल विकास के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने तथा हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” Fact live today Shailja Sam
Source link
