
#HCM रविवार सायं चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।
मिंजर मेले की भव्यता, गरिमा और सांस्कृतिक विरासत अद्वितीय है। वर्षों से यह मेला लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोता आया है।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
चंबा के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। चंबा में सड़कों के निर्माण और विस्तार पर 591 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया जी, विधायक नीरज नैय्यर जी, हरदीप सिंह बावा जी, पूर्व मंत्री आशा कुमारी जी एवं ठाकुर सिंह भरमौरी जी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर जी, जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी जी, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना जी, अमित भरमौरी जी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। #likesharefollowcomment
Source link
