#HCM बीते कल कांगड़ा जिला की बोह वैली में बादल फटने की दुखद घटना से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस घटना में अनेक परिवारों के सपने, उनकी वर्षों की मेहनत और उनका आशियाना पल भर में छिन गया। आज पंचायत प्रधान और प्रभावित परिवारों से फ़ोन पर बात की।

इस कठिन समय में हम आपके साथ हैं। आपका दुःख हमारा दुःख है। हम एक-एक प्रभावित परिवार का हाथ थामेंगे, एक-एक घर को फिर से बसाएँगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी परिवार बिना छत के न रहे।

राज्य सरकार की ओर से उपायुक्त आवश्यक संसाधनों और सहायता के साथ मौके पर पहुँच चुके हैं। उन्हें सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मैं भी मौके पर पहुँचकर प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात करूँगा।




Source link