#HCM : कांगड़ा जिला के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल पहुंचकर स्थानीय पारंपरिक परिधान में क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की। यहां की अनूठी संस्कृति, परंपराओं और लोगों के संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन को करीब से जानने का अवसर मिला।
बड़ा भंगाल हिमाचल की धरोहरों में से एक है। यहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी लोगों ने अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और जीवन के मूल्यों को संजोकर रखा है।
क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझा। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के हर कोने, चाहे वह कितना भी दुर्गम क्यों न हो, विकास और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हो।
यह खूबसूरत पल हमेशा स्मृतियों में रहेंगे।




Source link
