
#HCM : आज कांगड़ा जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने और नशे के विरुद्ध जन आंदोलन को और सशक्त करने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।
पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए आदर्श पंचायतों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएँगे।
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य सरकार ने किशाऊ बांध परियोजना में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। परियोजना से प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी, जिसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपये होगी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार जी, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री #YadvinderGoma जी, राज्यसभा सांसद #AnuragSharma जी, विधायक एवं #HPTDC के चेयरमैन #RSBali जी, विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया जी, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया जी, विधायक #SanjayRattan जी, किशोरी लाल जी, #KamleshThakur INC Dehra जी, मलेंद्र राजन जी, #AshishButail जी, मेरे प्रधान सलाहकार (आईटी) #GokulButail जी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। #factlivetoday #himachalpradesh
Source link
