Fact Live Today

तारीख : 24 अगस्त 2026

पंजाब के व्यापार को नई दिशा: पंजाब ट्रेड प्रोमोशन काउंसिल ने विज़न जारी कर पहले संगोष्ठी-सह-पुरस्कार समारोह की घोषणा

चंडीगढ़: पंजाब ट्रेड प्रोमोशन काउंसिल (PTPC) ने पंजाब के व्यापार एवं औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने का विज़न प्रस्तुत करते हुए 8 सितंबर 2026 को एमजीएसआईपीए, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में अपनी पहली संगोष्ठी-सह-पुरस्कार समारोह आयोजित करने की घोषणा की।

संगोष्ठी का मुख्य विषय खाद्य प्रसंस्करण एवं पोषण-वर्धक एमएसएमई को बढ़ावा देना रहेगा। कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत, एमएसएमई, नवउद्यमों, किसान उत्पादक संगठनों और ग्रामीण उद्यमियों को साझा मंच मिलेगा।

पीटीपीसी उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम, निर्यात उत्कृष्टता और महिला उद्यमी सहित पांच श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया 19 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा



Source link