CM सुखविंदर सिंह सुखू :शहीदी दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।
आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस सह-प्रभारी रजनी पाटिल जी एवं कांग्रेस के साथियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके उपरांत मनरेगा का नाम बदले जाने और इस जनकल्याणकारी योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में दो घंटे का उपवास रखा। मनरेगा करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए सम्मानजनक रोज़गार की गारंटी रही है।
गांधी जी के आदर्शों और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आवाज़ लगातार उठती रहेगी।



Source link