CBSE की पोस्ट-रिजल्ट प्रक्रिया के दौरान तकनीकी गड़बड़ी से परेशान छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बोर्ड ने साफ किया है कि स्कैन की गई आंसर बुक के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। जिन छात्रों से गलती से ज्यादा फीस कट गई है, उन्हें रिफंड दिया जाएगा, जबकि कम भुगतान वाले मामलों में बोर्ड अलग से जानकारी साझा करेगा।
21 और 22 मई को आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई छात्रों के खाते से गलत फीस कट गई थी, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई थी। अब CBSE ने स्पष्ट किया है कि सभी वैध आवेदन सुरक्षित रहेंगे और छात्रों को उनकी स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बोर्ड के इस फैसले से हजारों छात्रों और अभिभावकों को राहत मिली है, जो रिजल्ट के बाद रीचेकिंग और आंसर बुक प्रक्रिया को लेकर परेशान थे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
#CBSE #CBSEResult #CBSEUpdate #CBSEClass12 #BoardExam #EducationNews #Students #AnswerSheet #CBSERechecking #SchoolNews #StudentUpdate #EducationUpdate #factlivetoday
[CBSE, CBSE Result 2026, CBSE Answer Sheet, CBSE Refund, CBSE Rechecking, CBSE Scanned Copy, CBSE Class 12, CBSE Update, Education News, Students Update, Board Exam, CBSE Notice]
Source link
