*AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की भाजपा चंडीगढ़ युवा मोर्चा*
चंडीगढ़। चंडीगढ़ युवा मोर्चा द्वारा AI समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की भाजपा चंडीगढ़ युवा मोर्चा ने सेक्टर 35 कांग्रेस भवन के बाहर राहुल गाँधी और कांग्रेस का पुतला फूंका। युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की लीडरशिप में, कांग्रेस वर्कर्स ने टॉपलेस होकर वेन्यू पर हंगामा किया, यह काम साफ तौर पर दुनिया के मंच पर भारत को शर्मिंदा करने के लिए किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा ने आरोप लगाया कि जब देश खुद को ग्लोबल टेक्नोलॉजी पावरहाउस के तौर पर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसा बर्ताव सिर्फ उन लोगों के फायदे में है जो भारत को लड़खड़ाते देखना चाहते हैं। पॉलिटिकल विरोध एक डेमोक्रेटिक हक है, लेकिन भारत की ग्लोबल इमेज को नुकसान पहुंचाना नहीं। कांग्रेस की इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि कांग्रेस ने देश को शर्मिंदा करने के लिए ऐसा किया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा सोची समझी साजिश के तहत किया गया। ये संयोग नहीं कांग्रेस का प्रयोग है। यह कांग्रेस देश की छवि खराब करने की कोशिश है। रंग में भंग डालना इनका काम है। इस मौके पर प्रभारी रमेश सहोड़, युवा नेता अमनदीप सिंह, महामंत्री प्रिया पासवान, उपाध्यक्ष अभय झा, विनायक भंगिया, राहुल चौधरी, सुखराज गिल, सिद्धांत मोदगिल, अंकुर राणा, राजेश पासवान आदि मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट :राम लाल शर्मा
Source link
