मणिकर्ण–बरशैणी सड़क पर पहाड़ टूटने का कहर, हर सफर बना खतरा
मणिकर्ण घाटी में भारी भूस्खलन, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

मणिकर्ण घाटी के मणिकर्ण–बरशैणी सड़क मार्ग पर घट्टागढ़ के पास पहाड़ी से लगातार भारी भूस्खलन हो रहा है। सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भूस्खलन के चलते स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क यातायात का स्थायी समाधान करने और पहाड़ी से गिर रहे मलबे को हटाने की मांग की है।




Source link