दिनांक: 26 जनवरी 2026
77वां गणतंत्र दिवस सत्यम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, लंजोत में हर्षोल्लास व गरिमामयी वातावरण में मनाया गया
77वां गणतंत्र दिवस सत्यम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, लंजोत में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा परिसर देशप्रेम से सराबोर हो गया।
इस भव्य आयोजन में पूर्व सैनिकों, समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, समाजसेवियों तथा स्थानीय युवाओं की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का कॉलेज प्रबंधन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक एवं निदेशक तथा एस.टी. मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री कमल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज में सकारात्मक सोच, अनुशासन तथा सुदृढ़ सामाजिक नीतियों का होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि युवा वर्ग को केवल शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें नैतिक मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे समाज को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने की शपथ ली।
यह आयोजन देशप्रेम, एकता और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जारीकर्ता:
कमल शर्मा
प्रबंधक एवं निदेशक, सत्यम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग
एस.टी. मोर्चा प्रदेश महामंत्री, हिमाचल प्रदेश
#followerseveryonehighlights #kujeetsinghmla #highlightseveryone #highlightseveryonefollowers2026 #followerseveryone #factlivetoday #cmsukhvindersinghsukhu #harishjnartha #RepublicDay2026 #followersreels #kamalsharma #satyamcollegeofnursing #ShahpurVidhansabha #dharamshala #kangra #himachalpradesh #punjab #Chandigarh #delhi #comment
Source link
