विधायक ने बताया कि दिवंगत गायक राजवीर जवंधा के गांव पोना के विकास के लिए 18 फीट चौड़ी नई सड़क का निर्माण करवाया गया है। गांव की सभी गलियां पक्की कर दी गई हैं और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राजवीर जवंधा के प्यारे गांव को क्षेत्र के सबसे सुंदर गांवों में शामिल किया जाए।
इस अवसर पर दिवंगत लोक गायक राजवीर जवंधा की माता एवं पूर्व सरपंच बीबी परमजीत कौर ने भावुक होते हुए कहा कि राजवीर के मधुर स्वभाव और गायकी ने उन्हें, उनके परिवार और गांव पोना को बहुत सम्मान दिलाया। उन्होंने अपने बेटे की याद में खेल स्टेडियम और स्मृति द्वार के निर्माण की शुरुआत के लिए पंजाब सरकार और जगराओं की विधायक बीबी सर्वजीत कौर माणूके का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रोफेसर सुखविंदर सिंह, सरपंच हरप्रीत सिंह पोना, मार्केट कमेटी जगराओं के चेयरमैन कुलविंदर सिंह ‘काला झज्ज’, अमरदीप सिंह टुरे, अमृत लाल पंच, गुरविंदर सिंह पंच, जगमेल सिंह पंच, सतनाम सिंह पंच, बीबी सहनाज पंच, पवनजीत कौर पंच, किरनदीप कौर पंच, लाडी शेरपुर, सोहन सिंह शेरपुर, सचिव बलवंत सिंह, सरपंच हरदीप सिंह बरसाल, दीप बरसाल और बहादुरवीर सिंह जेई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Fact live today Shailja Sam factlivetodayPUNJAB



Source link