जिला मंडी के लडभड़ोल में भीषण सड़क हादसा, 200 फुट गहरी खड्ड में गिरी कार, छह युवकों की मौत की खबर ।
रातभर खड्ड में पड़े रहे युवक, बुधवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसे का खुलासा ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है । यहां पेट्रोल पंप के समीप एक कार अनियंत्रित होकर चफलूखड़ में करीब 200 फुट गहरी खड्ड में जा गिरी । हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत होने की सूचना है । बुधवार सुबह एक स्थानीय युवक की नजर सड़क किनारे पड़े वाहन के टूटे हुए पुर्जों पर पड़ी । अनहोनी की आशंका होने पर उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली । इसके बाद स्थानीय लोगों ने खड्ड में तलाश की तो नीचे दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी । सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । सभी छह युवकों को खड्ड से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी । मृतकों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है । सभी आसपास के गांवों के रहने वाले थे । एक साथ छह युवाओं की मौत से पूरे लडभड़ोल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।
#Mandi #HimachalPradesh #RoadAccident
Source link
