
लोकेशन,ज्वाली
जवाली में अर्जुन ठाकुर की आक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब
कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों ने भरी हुंकार
पूर्व विधायक ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन,
जवाली विस में पूर्व भाजपा सरकार के समय स्थापित संस्थानों को बहाल करने की उठाई मांग
जवाली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। एसडीएम कार्यालय ज्वाली में आयोजित आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। रैली के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और पूर्व भाजपा सरकार के समय स्थापित किए गए कार्यालयों एवं संस्थानों को बंद अथवा स्थानांतरित करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।
इस दौरान अर्जुन सिंह ठाकुर ने एसडीएम ज्वाली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूर्व भाजपा सरकार के समय स्थापित कार्यालयों और संस्थानों के अस्तित्व को पुनः बहाल करने की मांग की।अर्जुन ठाकुर ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जाता रहेगा। अर्जुन सिंह ने कहा कि 2027 में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कमल का फूल खिलने को तैयार है।
Fact live today factlivetodayPUNJAB Shailja Sam
बाइट:अर्जुन ठाकुर,पूर्व विधायक भाजपा
Source link
