
#HCM विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव श्री नंदलाल जी 3 नवंबर, 2026 को 72 वर्ष की आयु में हम सभी को छोड़कर चले गए। उनके निधन पर मैं गहरा शोक प्रकट करता हूँ।
स्वर्गीय नंदलाल जी ने आईटीबीपी अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर कमांडो दल में सेवाएँ दीं। वर्ष 1985 में एसपीजी में रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी एवं श्री चंद्रशेखर जी से प्रशंसा-पत्र प्राप्त हुए थे।
समाज और प्रदेश के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
– मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
Source link
