आज CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी की पुस्तक Belonging: A Journey of Love का विमोचन किया।
पुस्तकों का हमारे जीवन में हमेशा विशेष स्थान रहा है। किताबें हमें नए विचारों से जोड़ती हैं और जीवन को देखने का हमारा नजरिया भी बदलती हैं।
सोनिया जी की इस पुस्तक को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह सुखद है। आज जब युवा पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया के साथ आगे बढ़ रही है, तब उनके लिए पढ़ने-लिखने और विचारों से जुड़ने की परंपरा को मजबूत करना और भी जरूरी है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती रजनी पाटिल जी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार जी, सह-प्रभारी श्री विदित चौधरी जी, चेतन चौहान जी, मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक गण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📍तपोवन, धर्मशाला


Source link
