धर्मशाला / गगल, 16 नवंबर, 2026

आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी ने गगल स्थित स्वर्गीय श्री हिन्दवीर कोहली जी (पूर्व जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष) के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय हिन्दवीर कोहली जी संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ और सच्चे कार्यकर्ता थे। पार्टी के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी, प्रदेश महामंत्री श्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य जी, विधायक श्री दीपराज जी, विधायक श्री डी.एस. ठाकुर जी, पूर्व विधायक श्री विशाल नैहरिया जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश शर्मा जी, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री श्री देवेंद्र कोहली जी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Fact live today Shailja Sam



Source link